एलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2025 के साथ अपने सपनों को एक नई उड़ान दें। यह छात्रवृति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ₹40,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी नीचे डिटेल में दी गई है।
LIC स्कॉलरशिप योजना 2025: एक अनमोल पहल
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा शुरू की गई LIC स्कॉलरशिप योजना 2025 आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा में एक नया सुलभ रास्ता प्रदान करती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिन्होंने हाल ही में 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं। यह छात्रवृत्ति न केवल पढ़ाई का बोझ कम करेगी।
पात्रता और राशि: जानें कौन है योग्य और कितना मिलेगा लाभ
LIC स्कॉलरशिप योजना 2025 दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित है सामान्य छात्रवृत्ति और लड़कियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति। सामान्य श्रेणी में 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण छात्र शामिल हैं जो इंजीनियरिंग, चिकित्सा, स्नातक या डिप्लोमा जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले रहे हैं। लड़कियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति 10वीं पास छात्राओं को 11वीं, 12वीं या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आगे की पढ़ाई के लिए मिलती है। पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। और परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो। सामान्य छात्रवृत्ति में प्रति वर्ष ₹20,000 और विशेष छात्रवृत्ति में प्रति वर्ष ₹15,000 तक की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। कुछ विशेष मामलों में राशि ₹40,000 तक भी हो सकती है।
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़
LIC स्कॉलरशिप योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक और पात्र छात्र LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आपको अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। आवेदन जमा करने के बाद आपको एक सक्सेसफुल का ईमेल प्राप्त होगा जिसमें आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और निरंतरता के नियम
LIC स्कॉलरशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 है। निरन्तर स्कॉलरशिप के लिए हर बार पाठ्यक्रमों में 50% अंकों की आवश्यकता होगी। ताकि छात्रवृत्ति अगले वर्ष भी जारी रह सके। LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme के विकल्प पर क्लिक करें। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक ऑनलाइन अपलोड करे।
एलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए पारिवारिक आय की क्या सीमा है
एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।