नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा 13 मई 2025 से 3 जून 2025 तक अलग अलग तिथियों पर सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। अब सभी की निगाहें CUET 2025 की कट ऑफ पर टिकी हैं। इस बार सूत्रों के मुताबिक मिल रही न्यूज के अनुसार कट ऑफ अंक पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है जिससे पता चलता है कि कंपटीशन अधिक है यहां आपको CUET 2025 की संभावित कट ऑफ, पासिंग मार्क्स और इसे ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया के बारे में डिटेल जानकारी दी गई है।
सीयूईटी परीक्षा का पैटर्न और विषयों के अनुसार अंक निर्धारण
CUET 2025 की परीक्षा का सिलेबस छात्रों द्वारा चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर अलग होता है। यह परीक्षा न्यूनतम 600 अंकों से लेकर अधिकतम 1000 अंकों तक की होती है। यदि कोई छात्र तीन विषयों के लिए परीक्षा देता है तो उसके लिए कुल 600 अंक निर्धारित होते हैं। चार विषयों का चयन करने वाले छात्रों के लिए कुल 800 अंक निर्धारित किए जाते हैं जबकि अधिकतम पांच विषयों के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए 1000 अंक मिलते हैं। प्रत्येक छात्र को अपने चुने हुए विषयों के अनुसार निर्धारित अंकों में से अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।
सीयूईटी यूजी परीक्षा पासिंग मार्क्स क्या है बेस्ट स्कोर?
CUET UG 2025 में सफल होने और देश के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को बेस्ट स्कोर प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। सामान्य तौर पर CUET परीक्षा में 600 से 700 अंकों के बीच का स्कोर अच्छा माना जाता है। यह स्कोर छात्रों को उनकी पसंद के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के लिए अच्छा माना जाता है। एक बात का ध्यान रखें प्रत्येक पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय की अपनी विशिष्ट कट ऑफ होती है जो सीटों की उपलब्धता आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या जैसे कारकों पर निर्भर करती है। सीयूईटी 2025 अपेक्षित कट ऑफ
How to Check CUET 2025
परीक्षा पूरी होने के बाद छात्र अपनी श्रेणी के अनुसार संभावित कट ऑफ जानने के लिए उत्सुक हैं। जानकारों के अनुसार इस बार CUET की अपेक्षित कट ऑफ General 180 – 230, OBC-NCL, 150 – 200, EWS 150 – 200, SC/ST, 120 – 170 तक रहने की संभावना है
अपने CUET कट ऑफ मार्क्स चेक करने के लिए आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर लॉग इन संबंधी एंटर करने के बाद आपको कट ऑफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। जिसमें आप अपनी श्रेणी और सिलेबस के अनुसार कट ऑफ देख सकते हैं।
CUET 2025 का परिणाम कब तक घोषित होने की संभावना है?
CUET 2025 परिणाम जुलाई 2025 के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है।
क्या CUET कट ऑफ केवल प्राप्त अंकों पर आधारित होती है
CUET कट ऑफ मुख्य रूप से प्राप्त अंकों पर आधारित होती है