Join Group

REET Exam 2025 सर्टिफिकेट: यहाँ से डाउनलोड करें अपना रीट प्रमाण पत्र

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं जानिए फरवरी 2025 में आयोजित हुई REET परीक्षा के सर्टिफिकेट कब, कहाँ और कैसे प्राप्त करें। साथ ही थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी डीटेल्स यहां दी गई है।

REET 2025: प्रमाण पत्र हुए जारी छात्रों में खुशी की लहर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। फरवरी 2025 में आयोजित हुई इस महत्वपूर्ण परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और वे बेसब्री से अपने रिजल्ट और प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे है 4 मई 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब इन प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए है जो आगामी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं।

REET Exam 2025 कब हुआ था और प्रमाण पत्र कब मिले?

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का आयोजन फरवरी 2025 में किया गया था। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणाम 4 मई 2025 को जारी कर दिया गया था जिसके बाद से ही सफल अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों का इंतजार था। अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन प्रमाण पत्रों को नोडल केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिया है। यह सर्टिफिकेट उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने परीक्षा पास की है

अपना REET 2025 सर्टिफिकेट कहाँ से प्राप्त करें?

REET Exam 2025 का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आपको अपने जिले के नज़दीकी नोडल परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी जिलों में विशिष्ट केंद्र निर्धारित किए हैं जहाँ से अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें DigiLocker पर सर्टिफिकेट उपलब्ध होने के बावजूद उसका प्रिंट आउट मान्य नहीं होगा और आपको ओरिजिनल प्रमाण पत्र के लिए नोडल केंद्र पर ही जाना होगा। केंद्र पर जाने से पहले अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज ले ले।

REET 2025 सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

REET Exam 2025 का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे। इनमें आपका REET परीक्षा का एडमिट कार्ड और आपका आधार कार्ड शामिल है। नोडल केंद्र पर आपके आधार कार्ड का मिलान आपके एडमिट कार्ड और सर्टिफिकेट से किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया के बाद आपको अपने हस्ताक्षर करने होंगे जिसके उपरांत आपको आपका प्रमाण पत्र सौंप दिया जाएगा।

REET Exam 2025 का सर्टिफिकेट कब से मिलना शुरू हो गया है?

वर्तमान में लगभग अब सभी नोडल केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

REET 2025 का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

अपना REET परीक्षा का एडमिट कार्ड और अपना आधार कार्ड अपने साथ ले जाना होगा।

Leave a Comment